फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत के सदमे में बड़े भाई की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

दिल्ली प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई भाई की मौत की खबर मिलने पर कस्बे में बड़े भाई ने सदमे में दम तोड़ दिया। उसकी हार्टअटैक से मौत हो गई। एक साथ दो भाइयों के जनाजे उठे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बे में रोहाना मार्ग पर माढ़ी के निकट मुस्तफा, मुर्तजा और मुशर्रफ पुत्रगण बशीर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। छोटा भाई मुर्तजा (50) काफी दिनों से अधरंग से पीड़ित था। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उन्हें तीन दिन पहले दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार तड़के पांच बजे उपचार के दौरान दिल्ली में मुर्तजा का इंतकाल हो गया। मौत की खबर चरथावल पहुंची, तो उनके बड़े भाई मुस्तफा (58) भी सदमे में आ गए। गहरे सदमे के कारण अचानक उन्हें हार्टअटैक पड़ा और उनकी भी मौत हो गई। खबर लगने पर तमाम रिश्तेदार और कस्बे के लोग उनके यहां पहुंच गए। दिल्ली से मुर्तजा का शव चरथावल पहुंचा। दोनों भाइयों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें