गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में भय
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कूड़े के ढेर को लेकर नयागांव भुम्मा में हुए पथराव और संघर्ष में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त है। शनिवार सुबह नयागांव भुम्मा निवासी रोहिल गिरि और रोहताश आदि के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हुआ था। इस मामले में रोहिल गिरि ने रोहताश, हरवीर, सतवीर व श्यामकरण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संघर्ष में संयोगिता, सुभाष गिरि, मांगे गिरि व रोहित आदि घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उनकी जान को खतरा बना है।
जलनिकासी होने से मिली राहत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कैथोड़ा ग्राम प्रधान द्वारा गांव में जलनिकासी की समस्या के हल पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। उल्लेखनीय है कि कैथोड़ा गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारु नहीं थी। जिस कारण गांव की गलियों में गंदा पानी जमा रहता था। पूरे गांव में बीमारी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी हुई थी। ग्राम प्रधान शकीला ने गांव के तालाब और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू कराई। जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।