फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। जेपी पब्लिक स्कूल मोरन चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि कृष्णकांत शर्मा और प्रधान शहजाद ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रकाश देवी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक भंगड़ा, राजस्थानी लोक नृत्य व देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में लोटस कल्ब ने बाजी मारी। जिसमें प्रिंस, आयुष, उगम, आर्यन, रचित, हर्ष, अभिनव ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में अबुजर, अजुम, मन्नत, एना, अनु चौहान, अंजनी, काजल, नेमत, शिवा प्रथम स्थान पर रहे। अरनव, शौर्य, हिमांशु, नैतिक, ऋषभ, आरिश, प्रिंस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हर्डल रेस मेें शौर्य, अरहम, तनिश, वीणा, अरनम अवनी, अभिषेक प्रथम रहे। लखन, अवनी, दीप, प्रशांत, युगांत, रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जंप रेस में दीपांशु, लनिश, वीणा प्रथम व सूर्य, उज्ज्वल द्वितीय स्थान पर रहे। रिले रेस में वासु, तुषार देव व प्रियांश प्रथम रहे। कपल रेस में आर्य, आयुष, शाहनवाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मोहनी शर्मा, प्रधानाचार्य राजन गौड़, तुषार शर्मा, शंकर, संगीता, गौरव, संगीता, मोली, राहुल, नेहा, भावना, अर्चना, प्रतिभा, मधु, आकाश, निशांत आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें