फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सीएचसी परिसर में बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने सीएचसी परिसर में बच्चे को जन्म दिया
विज्ञापन

जानसठ। प्रसव पीड़ा महिला ने शुक्रवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों ने केंद्र की स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव सिखेड़ा के गांव बेहड़ा आस्सा निवासी सरताज शुक्रवार की देर रात को गर्भवती पत्नी गुलिस्ता को प्रसव पीड़ा होने पर जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया था। उस वक्त केंद्र में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। सरताज ने बताया कि उसने केंद्र में स्टाफ नर्स के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने के करीब एक घंटा बाद स्टाफ नर्स बाहर निकली। आरोप है कि नर्स ने प्रसव पीड़ित गुलिस्ता को मुजफ्फरनगर ले जाने को कह दिया। जैसे ही सरताज अपनी पत्नी को लेकर सीएचसी परिसर में ही पहुंचा। अचानक गुलिस्ता की तबीयत बिगड़ गई। महिला सीएचसी परिसर में ही बच्चों को जन्म दे दिया। सरताज का कहना है कि बच्चा के जन्म होने के बाद वह उस स्टाफ नर्स के पास गया। सरताज ने नर्स से जज्जा व बच्चा को देखती की विनती की। आरोप है कि उस स्टाफ नर्स का यह कहना था कि वह मरीज को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर चुकी है। सरताज ने रात के समय किराए पर एक कार बुक की और जज्जा व बच्चा को लेकर मुजफ्फरनगर अस्पताल में पहुंचा। परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है। सीएमओ पीएस मिश्रा कहना है कि जांच कराने पर नर्स के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें