फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर शबद कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर के शहीद पर्व पर 19 से 23 नवंबर तक पांच प्रभात फेरियां सुबह छह से सात बजे तक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में निकाली गई। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग घासमंडी, अंसारी रोड, रुडकी रोड, शिवमूर्ति, अहिल्या बाई चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुई। इस अवसर पर शब्द कीर्तन से संगतों को निहाल किया। सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में अपनी शहीदी दी। कार्यक्रम में जत्थेदार देवेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, अंबर सिंह, जयइंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक अरोरा, मनीष मखीजा, देवेंद्र साहनी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें