फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ही हमारे आदर्श हैं-साध्वी लक्ष्मी ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम ही हमारे आदर्श : साध्वी लक्ष्मी ज्योति
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
शुकतीर्थ स्थित सच्चा प्रकाश आश्रम में आयोजित धार्मिक समारोह में वृंदावन धाम से पधारी कथावाचक बाल साध्वी लक्ष्मी ज्योति जी ने कहा कि श्रीराम कथा को मनुष्य के अलावा पशु पक्षी भी सुनते हैं। इसका वर्णन शास्त्रों में हैं। भगवान श्रीराम का नाम लिखा पत्थर भी समुद्र में नहीं डूबता। इस प्रकार सच्ची श्रद्धा के साथ राम का नाम लेने से मनुष्य दुखों को भूल जाता है। शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। आज मनुष्य हर प्रकार के दुखों व रोगों से ग्रस्त है। श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य की मानसिक चेतना का विकास होता है। साध्वी ने श्रीराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालकर उनके चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। धार्मिक कार्यक्रम में राजेश जानसठ, पंकज गर्ग, डा. राधेश्याम, चौधरी अनिल, रमेश, माता अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें