फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश पूजन के साथ रामलीलाएं शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश पूजन के साथ रामलीलाएं शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भगवान राम की लीलाओं का मंचन जनपद में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बड़े स्तर पर होता है। दशहरा तक चलने वाली रामलीला जिले में कई स्थानों पर रविवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन

गांव तिगरी में रामलीला का शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। गांव में रामलीला को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, प्रबंधक मिनोचा खंडेलवाल, महासचिव आदेश कश्यप, संरक्षक श्यामलाल सैनी, अधिवक्ता सुभाषचंद, अमरदीप, रामसिंह, अर्जुन, रामदास, श्यामसिंह, मंगल सैन, मोनू, विशाल सैनी, अनुज प्रजापति आदि रहे। उधर, शाहपुर के गांव उमरपुर में रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य राजीव प्रताप ने फीता काटकर किया। पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप, राजकुमार, सतीश सैनी, सुरेश, नीरज शर्मा, रामपाल आदि मौजूद रहे। शहर के टाउन हाल में 18 सितंबर से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां यहां पूरी कर ली गई है। शहर में अन्य स्थानों पर भी रामलीला महोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें