फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ताकत पहचानें महिलाएं: कांता कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष पर मातृत्व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपनी शक्तियों को पहचानें और आगे बढ़ें। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
गांधी कालोनी स्थित एक पैलेस में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी और वर्षा कौशिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता सुधा चौहान ने कहा कि आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं कर रही है। महिलाओं के बल पर ही समाज की नींव रखी जाती है। पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एकजुटता के साथ महिलाएं आगे बढ़ें और समाज में अपना हक और सम्मान हासिल करें। इस दौरान अनेक क्षेत्रों से आईं आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन वंदना वर्मा ने किया। समारोह में प्रीति चौधरी, ज्योति राठी, सरिता गौड, अर्चना चौधरी, सुषमा पुंडीर, रेनू चौधरी, पूजा प्रिय मजदूर, बॉबी ठाकुर, अंजली चौधरी, सोनिया शर्मा, ममता, मिथलेश राजपूत, रोशनी पांचाल, लक्ष्मी धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें