फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड और पुरकाजी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे में रोडवेज बस को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र ओम प्रकाश शहर में ठेला लगाता है। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह ठेला लेकर शहर आ रहा था। रुड़की रोड पर रोडवेज की बस पीछे से आई और संजू को रौंद दिया। बस के नीचे बुरी तरह कुचल जाने से संजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके अलावा भी पुरकाजी हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दिल्ली के धर्मपुरा, गांधीनगर निवासी गुरुचरण सिंह पुत्र दारा सिंह अपने साथी धर्मपुरा निवासी टीपी सिंह पुत्र सेनमुख के साथ कार में सवार होकर देहरादून जा रहे थे। सुबह पुरकाजी बाईपास पर उनकी कार में पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कार सवार गुरुचरण, टीपी सिंह घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गुरुचरण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें