रालोद के नवनियुक्त प्रवक्ता अभिषेक का स्वागत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जीटी रोड स्थित आर्य समाज में रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें अभिषेक चौधरी को रालोद का प. उप्र प्रवक्ता नियुक्त होने पर स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा रालोद सभी वर्गों की पार्टी है। इसलिए सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़कर रालोद को मजबूत बनाएं। मौके पर रामकरण सिंह, भुलेराम, मामचंद जाटव, गौरव पाराशर, विकास बालियान, पंकज, राहुल, संजीव, बबलू शर्मा, शशी छोकर, राहुल राणा, आशु अहलावत, अश्वनी शर्मा, राजकुमार तेवतिया, राहुल, पुष्पेंद्र, अमित, शेखर गुर्जर, अंकित गुर्जर, विकास राठी, पप्पू भैंसी, अशोक प्रजापति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।