मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गांव निराना में सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। प्राधिकरण के सचिव अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि सभी को आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में विद्वेष की भावना पैदा हो। बालकृष्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, रणवीर सिंह, प्रतोष मिश्रा, विनय शर्मा आदि रहे। 17 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन होगा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी के अद्वेत स्वरुप अनंत आश्रम गांधी कालोनी में तुलसी मानस मंडल ने श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। विष्णुदत्त एडवोकेट ने श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। कथा में मुख्य रूप से बेअनंतपुरी, शिवपुरी, विश्वासपुरी, अमरलाल धनेजा, मुलखराज तागरा, नरेश नंदन, बलराम तायल, परवेज आदि रहे।
गणेश उत्सव मनाया
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। एसके बंसल ने गणेश चतुर्थी के बारे में बताया। नीरजा बंसल, प्रधानाचार्य सोनिया बंसल ने विचार रखे। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
ईओ को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर ईओ को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन 12 मांगें रखी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि 29 अगस्त तक मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन महामंत्री मदनलाल वाल्मीकि की ओर से दिया गया।
स्वास्थ्य कैंप लगाया
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा के राजवंश विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद संगम ने स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। डॉ ईशा गुप्ता, नितिन गुप्ता, शैफाली गुप्ता, जतिन गुप्ता ने बच्चों का परीक्षण किया। शशिकांत मित्तल, संदीप गर्ग, समुंद्र सैन आदि रहे।