खाद्य सुरक्षा विभाग का 31 तक चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्पेशल अभियान का खाका तैयार की एफएसडीए ने टीमें बना दी हैं। यह टीमें क्षेत्रवार घूमकर व्यापारियों, करोबारियों के साथ होटल-ढ़ाबों पर नियम-कायदों को समझाएगी। साथ ही शुद्धता और सफाई के लिए भी कर्मचारियों को जागरुक करेगी। अभियान में टीम को सैंपलिंग करने का अधिकार नहीं दिया गया है।
सितंबर-अक्टूबर में आने वाले त्यौहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग व्यापारियों, कारोबारियों के साथ दूधिया आदि को नियम-कादयों की जानकारी देगा। इसके लिए टीम मिलावटखोरों पर कार्रवाई के नियम, दूषित खाद्य पदार्थों से होने वाले नुकसान आदि के बारे में समझाएगी, ताकि मिलावट के खेल पर रोक लग सके। इसके लिए प्रदेश सरकार ने विभाग को 31 अगस्त तक स्पेशल अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें विभागीय अधिकारी डोर-टू-डोर व्यापारी के पास जाकर मिलावट न करने की अपील के साथ उस पर लगने वाले जुर्माने, कानूनी कार्रवाई से भी अवगत कराएंगे। साथ ही साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों में मसालों आदि के प्रयोग, गुणवत्ता की जानकारी भी देंगे। अभियान के दौरान टीम को सैंपलिंग करने का अधिकार नहीं दिया गया है। केवल अधिकारी व्यापारियों को समझा सकते हैं, उनके पदार्थों की सैपलिंग नहीं करेंगे। डीओ विनीत कुमार ने बताया कि विभाग का यह अभियान 21 से 31 अगस्त क चलेगा। जिसके लिए क्षेत्रवार टीम बना दी गई है।