फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामलीला झंडे की पूजा अर्चना की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। श्रीराम लीला कमेटी चौक बाजार के तत्वावधान में प्रति वर्ष रामलीला का मचंन किया जाता है। इसे लेकर भगवान श्रीराम के प्रतीक के रूप में झंडा यात्रा का आयोजन हुआ। मेन बाजार के शिव मंदिर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी, जगपाल चौधरी, ब्रजमोहन पालीवाल, कृष्ण अवतार माहेश्वरी, बाबा दरियाव सिंह, सुशील, राजु, आशीष आदि ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर झंडे को तिलक किया। इसके बाद बैंडबाजों के बीच झंडा यात्रा मेन बाजार से शुरू होकर झब्बर चौक, मोरना जानसठ मार्ग, चौधरी चरण सिंह चौक, बस स्टैंड, टीचर कॉलोनी, टॉवर कालोनी, नई बस्ती, मेला ग्राउंड, करहेड़ा ककराला मार्ग से होती हुई रामलीला चौक बाजार में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें