पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला
मंसूरपुर। डीएसएम शुगर मिल मंसुरपुर में वृक्षारोपण सप्ताह शुरू किया गया। पहले दिन सौ पौधे लगाए गए। मिल के वीपी अरविंद दीक्षित ने बताया कि मिल द्वारा कैन यार्ड, लाल दफ्तर परिसर, प्राइमरी स्कूल आदि में फलदार, छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। करीब 1200 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रदूषण को समाप्त कर पर्यावरण शुद्ध करते हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सीनियर फैक्ट्री मैनेजर ओंकारनाथ तिवारी, जेएन शर्मा, अजय गुप्ता, शिवकुमार पुंडीर, राकेश त्रिपाठी, ब्रजराज, निर्भय सिंह, बागेश मलिक, सोमप्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, शरदराज, एके गोयल, घनश्याम, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।