फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदसमंद में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदसमंद में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया
विज्ञापन

खतौली। तहसीलदार अमित कुमार ने गांव चांदसमंद में राजस्व टीम और पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के गांवों में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार अमित कुमार अपने साथ राजस्व टीम व पुलिस बल को साथ लेकर गांव चांदसमंद में पहुंचे। राजस्व टीम ने गांव में ग्राम समाज की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए गए कब्जों को हटवाया और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई थी। कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई के डर से खुद भी अवैध कब्जा हटा लिया। तहसीलदार ने कहा कि किसी ने दोबारा कब्जा कराने का प्रयास भी किया तो उसके विरुद्ध लेखपाल की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इतना ही नहीं उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जा सकती है। शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त कराने के लिए डीएम को लिखकर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें