फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गोकुल मिशन में जिले के 300 गांव चयनित

विज्ञापन
खजूरी गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृह्द पशु आरोग्य मेले में जानकारी देते पशु चिकित्सक - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। खजूरी गांव में पशुपालन विभाग ने पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय वृह्द पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें पशुपालकों को पशुपालन विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज शर्मा और डॉ. राजेश शर्मा ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली कई बीमारियों, उनका समय-समय पर होना वाला टीकाकरण और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जनेंद्र सागर और डॉ. अंकित ने बधिया करण, कृत्रिम गर्भाधान और बांझपन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन में सहारनपुर जिले में 300 ग्राम चयनित किए। इस दौरान पशुओं का निशुल्क टीकाकरण भी किया। साथ ही पशु पालकों को दवाई दी। इसकी अध्यक्षता रेश पाल सिंह ने की। संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. विनय पंडित ने किया। इसमें अमरेश कुमार, राजीव कुमार, संजय कुमार, भरत सिंह, सलीम अहमद, युद्धवीर, कमलकांत, सुनित, राहुल, रणधीर सिंह, सुधीर, अमित, सुमित, महेंद्र, सोनू, रविंद्र, ललित, रामेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें