फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 300 करोड़ मंजूर, वलहना से संधावली तक बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से यह मांग हुई स्वीकृत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के बाहर नेशनल हाईवे बनने के बाद से ही यहां रिंग रोड की मांग उठ रही थी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से यह मांग स्वीकृत हो गई है। एनएचएआई ने इसके लिए 300 करोड़ स्वीकृत किए हैं। वहलना से संधावली तक बाईपास बनेगा, यहां यह दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा।
शहर के संधावली गांव से लेकर रामपुर तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बन गया है। रामपुर तिराहे से पीनना और पीनना से संधावली तक रिंग रोड की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से पीनना से रामपुर तिराहे का मार्ग पहले ही बन चुका है। केवल वहलना से संधावली तक हाईवे तक ही बाकी था। बालियान लगातार इसके प्रयास में लगे थे। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के साथ ही रिंग रोड का बाकी का हिस्सा भी उन्होंने स्वीकृत करा दिया है। इस मार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत हुआ है। इस बजट में काली नदी पर बनने वाल पुल और सड़क का चौड़ीकरण भी शामिल है। राणा चौक से यह मार्ग आगे बढ़ते हुए हाइवे में मिल जाएगा। इस मार्ग के बनते ही शहर के चारों ओर रिंग रोड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के विकास की गति बढे़गी
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान का कहना है कि रिंग रोड का केवल एक यही टुकड़ा बचा था। पीनना से संधावली मार्ग तक बनने वाले इस टुकडे़ के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। शहर की आम जनता को इससे लाभ मिलेगा और शहर के विकास की गति बढे़गी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें