फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तोड़ते समय लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो बच्चों सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नवाब पट्टी में मंगलवार को हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला नवाब पट्टी में एक पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय गिर गया। इसके मलबे के नीचे दो बच्चों सहित छह लोग दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे से लोगों को निकला।
मोहल्ला नवाब पट्टी में एक पुराना मकान इरशाद ने कुछ दिन पूर्व खरीदा था। मकान को बनाने के लिए उसके लिंटर को मंगलवार को शमशुदीन, नौशाद, इरशाद, दिलशाद तोड़ रहे थे। इसी दौरान लिंटर अचानक भर-भराकर जमीन पर गिर गया। इसके मलबे में चारों युवक दब गए। पास ही खेल रहे दो बच्चे मोहिद और साहिल भी मलबे के नीचे दब दब गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों और अन्य चारों को मलबे से बाहर निकाला गया। शमशुदीन व नौशाद की हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ अस्पताल भेज दिया गया है। इरशाद, दिलशाद, मोहिद व साहिल का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें