मुजफ्फरनगर। यदि ट्रेन से लंबी दूरी पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भूल जाइए। रेलवे का दोहरीकरण जुलाई माह में रेल यात्रा में बाधा बनने वाला है। रेलवे बोर्ड ने मेरठ से दौराला के बीच रेलवे ट्रैक बदल रहा है। जिसके चलते पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत करीब 30 रेलगाड़ियों को रद्द करने के साथ डायवर्ट किया गया है। ऐसे में आम यात्रियों के साथ शिवभक्त कांवड़ियों को भी इस बार मुसीबतें झेलनी पड़ेगी।
दिल्ली-सहारनपुर वाया मेरठ रेल मंडल पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के चलते जुलाई में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को वाया शामली डायवर्ट कर चलाया जाएगा। मेरठ से दौराला के बीच रेलवे ट्रैक के बदले जाने और इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेन तक शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से सहारनपुर से लेकर दिल्ली, देहरादून से लेकर मुंबई और मुरादाबाद से लेकर जम्मू तक के यात्री यात्री प्रभावित होंगे। ट्रेनों का यह रद्द करण दो जुलाई से प्रारंभ होगा।
जुलाई में माह में मुजफ्फरनगर से दो-चार ट्रेनों का ही संचालन रहेगा। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे के दोहरीकरण के लिए कार्य होना है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के डायवर्जन और रद्द होने की सूची भेजी है, जिनमें अप और डाउन में गुजरने वाली करीब 30 गाड़ियां शामिल हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन संख्या नाम तिथि
04401 आनंद विहार-कटरा स्पेशल-----3, 7, 14 जुलाई
04401 कटरा-आनंद विहार स्पेशल----4,8, 11 व 15 जुलाई
24155 इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस--- 11 जुलाई
24156 उधमपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस---12 जुलाई
14521 दिल्ली से अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस --4 से 14 जुलाई
14522 अंबाला से से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस --4 से 14 जुलाई
14511 इलाहाबाद से सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस--3 से 14जुलाई
14512 सहारनपुर से इलाहाबाद नौचंदी-----------3 से 14 जुलाई।
19019 बांद्रा टर्मिनल से देहरादून एक्सप्रेस---------2 से 14 जुलाई।
19020 देहरादून से बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस--------- 4 से 16 जुलाई।
14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस------------- 4 से 14 जुलाई।
14682 जालंधर से नई दिल्ली एक्सप्रेस-----------4 से 14 जुलाई ।
14310 देहरादून से उज्जैन एक्सप्रेस---------- 4,5, 11 और 12 जुलाई।
14309 उज्जैन से देहरादून एक्सप्रेस-------5,6, 12 व 13 जुलाई।
14318 देहरादून से इंदौर एक्सप्रेस---------- 7, 8 व 14 जुलाई।
14317 इंदौर से देहरादून एक्सप्रेस----------8,9 व 15 जुलाई।
19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस--------- 11, 14 जुलाई।
19326 अमृतसर से इंदौर एक्सप्रेस------ 5,12 जुलाई।
18237 बिलासपुर से अमृतसर ---------05, 12 जुलाई।
54542 अंबाला कैंट मेरठ सिटी पैसेंजर---6 से 13 जुलाई तक।
18238 अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस- 7 से 14 जुलाई तक
54541 मेरठ सिटी से अंबाला कैंट पैसेंजर----- 7 से 14 जुलाई तक।
64560 सहारनपुर से दिल्ली पैसेंजर----------- 14 जुलाई
64559 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर--------4 से 14 जुलाई तक।
64557 पुरानी दिल्ली से सहारनपुर पैसेंजर----- 14 जुलाई
54304 कालका-पुरानी दिल्ली पैसेंजर--------- 7 से 14 जुलाई तक।
54474 सहारनपुर दिल्ली पैसेंजर----------7 से 14 जुलाई तक।
54473 दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर--------7 से 14 जुलाई तक।
54476 हरिद्वार पुरानी दिल्ली पैसेंजर-----7 से 14 जुलाई तक।
54540 अंबाला दिल्ली पैसेंजर-------------6 से 13 जुलाई तक।
54539 हजरत निजामुद्दीन से अंबला कैंट पैसेंजर---7 से 14 जुलाई तक।
14645 शालीमार एक्सप्रेस-----7 जुलाई से 14 जुलाई तक वया शामली।
14646 शालीमार एक्सप्रेस- 6 जुलाई से 13 जुलाई तक वाया शामली।
12688----देहरादून मुद्रई एक्सप्रेस----7 से 14 जुलाई तक वाया शामली जाएगी।