फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एथेनॉल के लिए बनाया 28.71 लाख क्विंटल हेवी शीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने एथेनॉल के लिए 28.71 लाख क्विंटल बी हेवी शीरा बनाया है। चीनी मिलों का तैयार एथेनॉल पेट्रोल में मिलाकर बेचा जा रहा है। मिलों के लिए यह आय अतिरिक्त साधन बन गया है। मिलें शीरे की बिक्री सरकार को कर रही हैं।
विज्ञापन

जिले की चार चीनी मिलों ने एथेनॉल के लिए बी हेवी शीरा बनाना शुरू कर रखा है। इस सत्र में इन चीनी मिलों ने 28.71 लाख क्विंटल बी हेवी शीरा बनाया है। इन चीनी मिलों को चीनी के बाद आय का यह सबसे बड़ा स्रोत मिला है। इन चीनी मिलों ने इस सत्र में पहली बार बी हेवी शीरा बनाना शुरू किया था। इसके लिए मात्र प्वाइंट 5 प्रतिशत चीनी ही शीरे में प्रयोग होती है।
चीनी मिलों से इथेनॉल 55 से 60 रुपये लीटर खरीदा जा रहा है। आगामी सत्र से इथेनॉल की मात्रा जिले में बढ़ जाएगी। जिन चीनी मिलों में अब से पहले यह नहीं बन रहा था इस बार उनमें भी प्रारंभ हो सकता है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि चीनी मिलों की आय का यह बड़ा स्रोत बन रहा है। देश में एथेनॉल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल बी हेवी शीरा
खतौली 12.30
मंसूरपुर 8.41
भैसाना 3.72
खाईखेड़ी 4.28
कुल 28.71

नोट : आंकड़े लाख क्विंटल में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें