फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की त्यागी के बेटे सहित 28 जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की त्यागी के बेटे सहित 28 जिलाबदर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कुख्यात विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी समेत 28 बदमाशों को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया है।
जिलाबदर किए गए बदमाशों में चरथावल थाना क्षेत्र के रक्षित त्यागी, संजय पुंडीर, अली राजा, सोभान, नरेश, आसिफ, आजाद, शाहरुख, जीशान, उम्मेद, फरमान, इश्तकार, आस मोहम्मद, दानिश और काला उर्फ जग्गा शामिल हैं। इनके अलावा, पुरकाजी थाना क्षेत्र के मुंतजिब उर्फ मुत्तलिब, दीपक, शहजाद, असजद, अतुकुर्रहमान और शैंकी उर्फ चक्की को भी जिलाबदर किया गया है। वहीं, रामराज थाना क्षेत्र के इंद्रजीत सिंह के साथ ही छपार थाना क्षेत्र से गय्यूर उर्फ बिलाल, जितेंद्र, अब्बलीन, विनोद उर्फ काला, शादाब और इमरान कुरैशी को भी छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इनके साथ ही अभियान चलाते हुए पिछले 48 घंटे की अवधि में 70 से अधिक वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें