फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा के लिए बनाए 25 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शैक्षिक सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं। शामली में 12 और सहारनपुर में 44 परीक्षा केंद्र होंगे। 26 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा वायस रिकॉर्ड वाले सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। शहर में चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला, एसवीएम योगा और एसडी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा मोरना, खतौली, चरथावल, पुरकाजी, भौराकलां, मीरापुर समेत अन्य कस्बों में विवि की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाबा डिग्री कॉलेज बरला के छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र अलमासपुर स्थित श्रीराम कॉलेज बनाया गया है। एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बुढ़ाना में शांति देवी , जेएस कॉलेज और रॉयल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इस तरह होगी डीएवी बुढ़ाना की परीक्षा
छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह मामले के बाद सुर्खियों में आए डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के परीक्षार्थियों के दो केंद्र बनाए गए हैं। छात्र राजकीय कॉलेज शाहपुर में परीक्षा देंगे, जबकि छात्राओं के लिए एसडी गर्ल्स कॉलेज बुढ़ाना को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें