फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शांति धारा कर 23 किलोग्राम का लड्डू चढ़ाया

विज्ञापन
बुढ़ाना के अटाली गांव में जैन मंदिर में 23 किलो का लड्डू चढ़ाते जैन समाज के लोग। स्रोत जैन समाज
विज्ञापन
23वें तीर्थकर पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। अटाली गांव के श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में 23वें तीर्थकर पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने अभिषेक, शांति धारा और विधि विधान से नित्य नियम पूजन कर 23 किलोग्राम का लड्डू चढ़ाया।
विज्ञापन

पंडित मनोज शास्त्री ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ ने क्षमा का संदेश दिया था। जिस तरह से चिंतामणि रत्न मिलने पर समस्त चिंता मिट जाती है, उसी प्रकार से पार्श्वनाथ का दर्शन करने से सभी रोग, शोक और चिंताएं मिट जाती हैं। उन्होंने कहा कि जैन मंदिर में सबसे अधिक प्रतिमा भगवान पार्श्वनाथ की होती है। इस मौके पर राकेश जैन, प्रमोद जैन, राजेंद्र जैन, हेमचंद्र जैन, शौर्य जैन, पंकज जैन ,जयकुमार,अरुण कुमार, अनीता, अजय जैन व संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें