फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर में मकान गिरी, मलबे में दबकर आठ साल की बच्ची घायल

विज्ञापन
मीरापुर में बारिश में गिरा मकान व  दबकर व  पीड़ित परिवार। स्रोत --परिवार
विज्ञापन
मीरापुर। गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला में मजदूर के मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर आठ साल की मासूम घायल हो गई
विज्ञापन

गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी जाफर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। जाफर का गांव में कच्चा मकान है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे जाफर के मकान की छत गिर गई। इसके मलबे में उसकी आठ वर्ष की बच्ची सिफा दब गई। परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया। मकान के अंदर रखा घरेलू सामान भी खराब हो गया। पीडि़त ने फिर प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है

अंडरपास में भरा पानी, लोगों ने झेली मुसीबत
छपार/रतनपुरी/जानसठ/सिसौली। देहात क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में अंडरपास में पानी भर गया। जानसठ कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जबकि खेतों में भी पानी भर गया। रतनपुरी क्षेत्र में खेतों में हुए जलभराव के कारण पशु पालकों को चारे की समस्या का सामना करना पड़ा। खतौली मार्ग पर बुड़ाना अंडरपास के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


किसान बोले, खेतों में बरसा सोना
रतनपुरी निवासी प्रगतिशील किसान श्रीओम और अरविंद सोम का कहना है कि किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। इस बारिश से गन्ना और धान की फसल को अच्छी होने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



सोलानी का बढ़ा जलस्तर, शेरपुर नंगला में दिखाई दिया मगरमच्छ
पुरकाजी। बारिश के बाद सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी नदी से बाहर निकलकर जंगलों और गांवों के रास्तों पर आ जाने से समस्या खड़ी हो गई है। आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गांव रामनगर, रजकल्लापुर, रतनपुरी, शेरपुर नगला, चमारावाला, सुहेली, अलमा वाला, बनारसी वाला का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। गांव शेरपुर नगला निवासी डॉ गुलशन प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को एक मगरमच्छ पानी में तैरता हुआ गांव के रास्ते तक पहुंच गया था। उसे बमुश्किल जंगल में भगाया गया। देविन्दर सिंह खालसा, बूटा सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह का कहना है कि बारिश ने क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें