फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर झूमे
विज्ञापन

जानसठ। महाशिवरात्रि के पर्व पर एक शाम भोले के नाम भजन संध्या कार्यक्रम में भोले शंकर व पार्वती के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे तथा झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केंद्र बनी।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्श कालोनी स्थित शिव मंदिर में सेवादल द्वारा एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम विजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व सुंदर पाल ने आरती कर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जो भोले शंकर की शरण में जाते हैं, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भजन संध्या में मेरठ, दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा भगवान भोलेनाथ, मां भगवती, पार्वती की महिमा का गुणगान किया गया। गायिका ईशा अग्रवाल के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में प्रस्तुत झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपेश गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। निशांत कांबोज, अरविंद पाराशर, अंकित संगल, सभासद अश्वनी चौधरी, श्रीचंद सैनी, सुदेश शर्मा, रमेश कंबोज, रामकिशोर सैनी, महिमा शर्मा, जय कुमार शर्मा, अंजली गुप्ता, मंजू शर्मा, शशि, नरेश गुप्ता, सुनील गर्ग, अश्वनी अग्रवाल, शिवनंदन भारद्वाज, रमेश कांबोज, गौरव पंडित, अरुण शर्मा, पोपिंद्र सिंह, जसवंत कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें