जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी सुधीर कुमार ने निर्वाचन कार्यालय में चल रहे एएफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि यह कार्य सावधानीपूर्वक पूरी तरह सही होना चाहिए। किसी भी अज्ञात व्यक्ति की स्ट्रांग रूम में एंट्री नहीं होनी चाहिए। सभी कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होने चाहिए।
डीएम ने निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपेट के संयोजन को अपने सामने इंजीनियरों से कराया और और उसे परखा। जिलाधिकारी ने नई वीवीपैट के कार्य करने का भी परीक्षण कराया। एडीएम प्रशासन को निर्देश दिए कि जितनी मशीनें बाहर निकाली जाएं या जमा की जाए सभी की एंट्री दर्ज हो और जो मशीनें निकाली गई है। उनके जमा होने एवं मिलान होने के बाद ही बाकी मशीनें निकाली जाए। जिन मशीनों में खराबी है उनकी अलग से लिस्ट बनाई जाए। डीएम-एसएसपी ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। डीएम ने कहा कि जनपद में कुल 9270 मशीनें प्राप्त हो गई है, जिनकी एफएलसी का कार्य चल रहा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।