कांग्रेसियों ने राजेश पायलट को याद किया
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक के कैंप कार्यालय पर देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्वर्गीय राजेश पायलट का जन्मदिवस मनाया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी एडवोकेट ने कहा कि पायलट जैसी साफ सुथरी छवि के नेता कम ही जन्म लेते हैं। वे कहते थे कि किसान और गरीब का बच्चा पढ़ लिखकर उन पदों पर नहीं पहुंचता, जहां से सरकारी नीतियां क्रियान्वित होती है, तब तक देश का चहुंमुखी विकास नहीं हो सकता। कार्यक्रम में नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी, प्रहलाद सिंह राणा, कैलाश चंद गुप्ता एडवोकेट, खालिद सिद्दीकी, धर्म सिंह, दीपक कपाडिया, कंवरपाल, नरेंद्र टेलर, वीरभान कटारिया, आरडी शर्मा, नारायण गुर्जर, रामलाल प्रधान, कालूराम अधाना, हाजी इजहार अहमद, संजीव त्यागी, अंगद, प्रवीन कुमार, अरुण सैनी, राजेंद्र सैनी, बचन सिंह, ठाकुर अशोक मूंछ, पप्पू राणा आदि उपस्थित रहे।