देवबंद क्षेत्र में शुरू किया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर जनपद में रेक्टिफाइड शराब से हुई डेढ़ दर्जन से अधिक मौतों के बाद जनपद में भी पुलिस और आबकारी विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। खासकर देवबंद क्षेत्र से सटे इलाकों में चर्चित ढाबे व होटल और शराब की दुकानों के आसपास जांच पड़ताल की गई। आबकारी विभाग के सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर हैंकी सिंह के नेतृत्व में चेकिंग की गई। इस दौरान सहारनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्र में चर्चित ढाबे और होटलों के साथ शराब की दुकानों के आसपास चेकिंग की गई। इंस्पेक्टर हैंकी सिंह ने बताया कि सहारनपुर प्रकरण के बाद डीएम के आदेश पर जिले में भी अलर्ट जारी करते हुए रेक्टिफाइड और कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।