फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उतराखंड पुलिस ने साझा की जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-उत्तराखंड पुलिस ने साझा की जानकारियां
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा क्षेत्र से जुड़े थानों की पुलिस अलर्ट हो गई है। दोनों तरफ की पुलिस की बैठक कर महत्वपूर्ण जानकारियों व सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। आपस में समन्वय स्थापित कर एकदूसरे की सहायता से अपराधियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

भोपा थाने पर आयोजित बैठक में उत्तराखंड के थाना खानपुर प्रभारी दिलमोहन बिष्ट व सब इंस्पेक्टर रकम सिंह ने थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम यतेंद्र सिंह, शुकतीर्थ चौकी प्रभारी योगेंद्र पंवार के साथ वार्ता की। उन्होंने राज्य की सीमा से सटे गांव जोगावाला, दाबकी खेड़ा, दल्लावाला, अलमावाला, महाराजनगर, मजलिसपुर तौफीर, सिताबपुरी आदि गांवों के हिस्ट्रीशीटर व अन्य अपराधियों के संबंध में जानकारी साझा की। आपस में तालमेल बैठाकर संयुक्त रूप से अपराधियों पर नजर रखने की बात कही। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि सीमावर्ती थाना मंडावर, भोपा, पुरकाजी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अपराधियों के इतिहास व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें