फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी की सड़क पर गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिखारी की सड़क पर गिरकर मौत
विज्ञापन

खतौली। भूड़ इस्लामाबाद निवासी 48 वर्षीय मंगता भिखारी था। मोहल्ला जैननगर में भीख मांगते समय मंगता मकान के दरवाजे पर अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही मंगता की मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी और शव को अपने साथ घर ले गए।

महिला से छेड़छाड़ का प्रयास
खतौली गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक सवारों ने महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। नगर निवासी एक महिला अकेली खेतों में जा रही थी। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर बाइक सवार दो युवकों ने महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
मंसूरपुर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दूसरे समुदाय के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 जनवरी को वह कहीं बाहर गया हुआ था। घर में अकेले छोटे बच्चे थे। गांव का दूसरे समुदाय का युवक बच्चों को अकेला देखकर बदनीयती से घर में घुस गया तथा मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें