परिचय सम्मेलन में किया जीवन साथी का चयन
मुजफ्फरनगर। युवा पंजाबी समाज ने 19 वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया। मनपसंद जीवन साथी चुनने के लिए सम्मेलन में 225 युवक-युवती शामिल हुए।
गांधी कॉलोनी बारातघर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापारी नेता सुनील ग्रोवर ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि युवा पंजाबी समाज समिति ने एक अच्छा कदम उठाया है। अपने बेटे और बेटियों के रिश्ते को लेकर हर कोई परेशान है। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। अध्यक्षता कर रहे उत्तमचंद शर्मा ने कहा कि समाज बेटियों पर अधिक ध्यान दें। घर में बहुओं का ऐसा ही सम्मान करें, जैसा हम अपनी बेटियों का करते हैं। सम्मेलन में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, कुरुक्षेत्र, बरेली, बिजनौर आदि जिलों के 225 युवक-युवतियों ने भाग लिया। लड़के और लड़कियों के परिवार के लोग भी साथ में आए, जिससे किसी मामले में बात हो तो उसे आगे बढ़ाया जा सके। एक-दूसरे का परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि सुखदर्शन बेदी, प्रमोद अरोरा रहे। संचालन रामकुमार कक्कड़ ने किया। आयोजन में इंद्रजीत सुनेजा, मनोज गुलाटी, पंकज , जगमोहन ग्रोवर, मनोज बाठला, मनजीत सिंह बेदी, देवेंद्र अरोरा, प्रवीण खेड़ा, प्रदीप उत्तरेजा, प्रदीप चावला, राजीव मलिक, गिरीश गाबा, संजय बाठला, कुशपुरी, राजीव मुंजाल आदि का सहयोग रहा।