फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ दें: शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आयुष चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए। आशाओं की समस्याओं को भी वह शासन में रखेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आशाओं के उत्साहवर्धन के लिए एसडी डिग्री कॉलेज में आशा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें डॉ सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आशाओं की है। आशाएं ऐसी महिलाओं को शिक्षित करें, उन्हें बच्चों के पोषण आदि की जानकारी दें। आशाओं की समस्याओं को शासन तक पहुंचाया जाएगा। मानदेय भी सरकार द्वारा बढ़ाया जा रहा है।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है। अपना दायित्व निभाते हुए समय पर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण व पुष्टाहार उपलब्ध कराएं। सरकार की मंशा है कि शत प्रतिशत प्रसव संस्थागत होनी चाहिए, ताकि प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव की संख्या बहुत कम हो जाए। डीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, एएनएम व आंगनबाड़ी संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जननी सुरक्षा, टीकाकरण, इंद्रधनुष व पोलियो की खुराक पिलाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने आशाओं को ईमानदारी से सेवा भाव करने का संकल्प दिलाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली मेघाखेड़ी की राखी, बघरा की सुमन, चरथावल की ब्रिजेश, पुरकाजी की सरिता, शाहपुर की आशा रानी, बुढ़ाना की शबनम, मोरना की राजेश, जानसठ की फूलमती व गालिबपुर की ओमकली को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र दिए। द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो-दो हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप मे एक-एक हजार रुपये के चेक व प्रशस्ति पत्र आशाओं को प्रदान किए गए। तीन आशा संगनियों को भी पुरस्कारों का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्लाक मोरना को प्रथम, पुरकाजी को द्वितीय व ब्लाक जानसठ की आशाओं को तृतीय पुरस्कार मिला। डॉ गीतांजलि वर्मा ने संचालन किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष सुधा शर्मा, सभी आशाएं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें