फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार किसान हित में काम कर रही है-सहरावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में हुई भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि भाजपा किसान हित में कार्य कर रही है। कार्यकर्ता विपक्षी दलों के झूठे प्रचार से सावधान रहे। पार्टी द्वारा आम जनता तथा किसान हित में किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का समस्त बकाया गन्ना भुगतान मिल चलने से पहले हो जाएगा। प्रदेश में जो चीनी मिले बंद पड़ी थीं, सरकार ने उनको चालू कराया। सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर सरकार किसानों को अनुदान दे रही है। आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत गरीब परिवारों का पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने किसान हित को देखते हुए उनका कर्जा माफ किया। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। कानून का उल्लंघन करने वाला चाहे कोई भी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह, संतोष कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष कोमल सोम, महामंत्री योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज राठी, गौतम कुमार, राजेंद्र धनकर, बृजेश रस्तोगी, यश गोयल, शेखर कुमार, मनोज शर्मा, प्रियांक खटीक, विपुल कुमार, अविनाश त्यागी, वीर सिंह कश्यप आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें