स्वास्थ्य केंद्रों पर भटकते रहे मरीज
भोपा। पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर तिस्सा, सिकंदरपुर व भोपा सीएचसी पर कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। इसके चलते मरीज परेशान हालत में इधर-उधर भटकते रहे। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तीन दिन तक कार्य बहिष्कार की घोषणा के पहले ही दिन स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे। भोपा सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को सीएचसी बंद मिली, जिस पर कुछ मरीजों ने तो प्राइवेट डॉक्टरों से उपचार कराया, जबकि बड़ी संख्या में मरीज घर लौट गए। तिस्सा व सिकंदरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी मरीजों को उपचार नहीं मिला।
युवती के अपहरण में दो के खिलाफ एफआईआर
भोपा। मोरना निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ नमाज पढ़ रहा था। आरोप है कि थाना सिखेड़ा के गांव निराना निवासी नौशाद अपने साथी सोनू के साथ घर आया और उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए। आरोप लगाया कि बेटी घर में रखे 15 हजार रूपये व लाखों कीमत के जेवरात भी ले गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।