फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरालसी गांव का नाली विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव कुरालसी में रास्ते का निर्माण कार्य जारी है। गांव की वर्तमान महिला प्रधान संतोष देवी की ओर से आरसीसी मार्ग का निर्माण करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक इस मार्ग के बराबर में नाली के निर्माण से गांव के करीब 50 घरों की जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्रामीण घनश्याम के घर के पास पूर्व प्रधान मामचंद और उसके समर्थकों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस विवाद में गांव के पूर्व प्रधान मामचंद और वर्तमान प्रधान आमने-सामने आ गए है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास कार्यों में कुछ ग्रामीण बाधा डाल रहे है, जो गलत है। महिला प्रधान के पति जयपाल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। आरोप है कि खंड विकास अधिकारी भी किसी दबाव के कारण पूर्व प्रधान के पक्ष में बोल रहे है। गांव वालों ने उच्चाधिकारियों से निर्माणाधीन मार्ग का निर्माण पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें