फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को संस्कारित बनाना जरूरी
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा यज्ञ संस्कार कराया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को संस्कारित करना जरूरी है। हवन यज्ञ में आहुति देने के उपरांत लखनऊ में आयोजित प्रथमा कोष्ठ परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सिद्धार्थ आर्य को 2100 रुपये की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ के पिता मुकेश कुमार को प्रतीक चिह्न तथा महर्षि दयानंद चिंतन नामक पुस्तक भेंट की गई। मुख्य अतिथि कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय मुजफ्फरनगर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी देवराज पंवार रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोपालाचार्य, स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज, आश्रम संस्थापक आनंदवेश महाराज, भगवत स्वरूपानंद, सूर्यप्रकाश, गीतानंद महाराज, पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल राणा, घनश्याम आचार्य, विकास राणा, वैभव, सोहनवीर, मोनिका, विनोद शर्मा चेयरमैन, सुरेंद्र चौधरी, महकार सिंह प्रधान, उदयवीर सिंह आदि रहे। संस्कृत गीतिका की प्रस्तुति तनिष्क व विशाल ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें