हादसे में पिता-पुत्र बाल बाल बचे
मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मोंटी तिराहे के निकट ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार पिता-पुत्र बाल बाल बचे, जबकि बाइक ने ट्रक कुचल दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। शाम करीब पांच बजे गांव ढांसरी निवासी तसव्वर पुत्र नुसरत अपने पुत्र 15 वर्षीय शुएब को बाइक से लेकर अपने गांव जा रहा था। तसव्वर जैसे ही मोंटी तिराहे पर पहुंचा, तो बिजनौर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में पिता व पुत्र ने बाइक से कूदकर जान बचाई। ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक कल्लू पुत्र प्यारेलाल निवासी मुरादाबाद को हिरासत में ले लिया है।