फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वि जनसंख्या दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल और डॉ आलोक कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वल्लित कर किया। डॉ. आलोक ने छात्र-छात्राओं को जनसंख्या के मुद्दे के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि सामाजिक तथ्यों की जागरूकता शिक्षा का एक अहम पहलू है। प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल ने संदेश दिया कि किस तरह घटते साधन और बढ़ती जनसंख्या एक तरह का कुच्रक है, जिसमें से समाज को निकलना बहुत जरूरी है। इस संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण, व्याख्यान आदि जनसंख्या संबंधी कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में यह तथ्य सामने आया कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे जीवन के व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिये अनिवार्य है। कार्यक्रम का संचालन छात्र-छात्राओं ने किया। मुख्य रूप से एमबीए, एमसीए व बीटीसी के शिक्षक उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें