मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह हत्याकांड में बुधवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की पेशी हुई। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह के पेश नहीं होने पर न्यायालय ने 16 जुलाई का तारीख लगाई है। बीते डेढ़ दशक से यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष रहे चौधरी जगबीर सिंह ने उनकी पैतृक गांव अलावलपुर माजरा में छह सितंबर 2003 को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को आरोपी बनाया गया था।