फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखियाली की नेहा ने जर्मनी में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मखियाली की नेहा ने जर्मनी में जीते पदक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव मखियाली निवासी नेहा ने जर्मनी के शूल सिटी में हुई जूनियर विश्वकप शूटिंग चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। गांव मखियाली निवासी युवा शूटर नेहा के संबंध में जानकारी देते हुए टेन प्वाइंट शूटिंग क्लब के संरक्षक पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बताया कि साधारण परिवार में जन्मी नेहा करीब दो साल से कोच प्रमोद कुमार व अमित से प्रशिक्षक ले रही थी। इसी प्रतिभा के दम पर नेहा ने जर्मनी के शूल सिटी में होने वाले आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ किया था। उन्होंने बताया कि नेहा ने चैंपियनशिप की 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल और टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में आगामी 27 जून को दस मीटर एयर पिस्टल स्पद्र्धा का मैच होना बाकी है।
विज्ञापन


हॉकर ने जताया जान का खतरा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी रामपुरी शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी नारायण सिंह अखबार बेचता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके सगे भाई ब्रह्म सिंह व ऋषिपाल उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिसके चलते उसे जान का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें