फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर दूर तक मशहूर है पुरकाजी की चाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी कस्बे की चाट दूर दूर तक मशहूर हो चुकी है आसपास देहात के गांव से लेकर बडे़ बडे़ शहरों के लोग चाट के दीवाने हैं और पुरकाजी से गुजरते वक्त चाट खाना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन

करीब 40 वर्ष पूर्व कस्बे में मात्र एक दुकान पर बहुत सूक्ष्म स्तर पर बिकने वाली चाट मौजूदा समय में इस कदर मशहूर हो चुकी है कि कस्बे में आने वाले मेहमानों और राहगीरों की पहली पसंद बन चुकी है। हाल यह है कि तीन दुकानें हो जाने के बावजूद दुकानों पर हर वक्त भीड़ लगी रहती है और ग्राहकों को चाट खाने के लिए काफी देर तक खडे़ होकर इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा कस्बे में आने वाले नेताओं और अफसरों की भी चाट पहली पसंद होती है और वह लोग चाट खाए बिना नहीं जाते हैं। नगर चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि 23 मार्च को कस्बे में हुए एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में मुंबई से आए गायक कलाकारों ने भी कस्बे में आते ही पुरकाजी की चाट खाने की तमन्ना जाहिर की थी और चाट खाने के बाद चाट की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा कांग्रेसी नेता और बॉलीवुड कलाकार राजबब्बर, जयप्रदा आदि लोग भी कस्बे की चाट खाकर तारीफ कर चुके हैं।
चाट विक्रेता दीपू गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता बताते हैं कि हमारे पास दिल्ली और हरियाणा आदि के कई मंत्री रुककर चाट खा चुके हैं। सवेरे करीब आठ बजे से रात्री दस बजे तक खुलने वाली चाट की दुकानों पर टिक्की, गुंजिया, पकौड़ी व खस्ता और गोल गप्पों की जोरदार बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें