फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से परेशान दिखे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मई के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना भीषण रुप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी का असर आम आदमी पर सीधा दिखाई दे रहा है। दिन में लू चलने से आवाजाही पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। गर्मी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी के कारण लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी के चलते बाजार में पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू के चलते आम आदमी प्रभावित दिखाई दिया। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कम शुरू हो गई। उधर, गर्मी के मौसम के चलते डीएम से मिलने आने वाले सभी लोगों को गुड़ और पानी दिया गया। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में गुड़ को ही शामिल किया गया है। गुड़ से ही अपने कार्यालय पर आने वाले लोगों की वे आवभगत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें