पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझे किए
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी में एल्युमिनी मीट हुई। पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव साझे किए।
प्राचार्य डॉ एके गौतम ने कहा कि पुरातन छात्रों का सम्मेलन कालेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में जीवन्तता जागृत करने के अलावा प्रेरणा देता है। पुरातन छात्र संस्थान की एक संपत्ति है। और ये वो हाथ है, जो संस्थान की वांछित प्रगति में समय की आवश्यकतानुसार योगदान देते हैं। कार्यक्रम में सूरज, विनोद संगल, एके गौतम, पीके पुंडीर, आरटीएस पुंडीर, नितिन गुप्ता, प्रगति शर्मा, नवीन, पारूल गुप्ता, सचिन, शशांक, विवेक, आशीष, अक्षय, मनोज आदि मौजूद रहे।
सांख्यिकी की प्रयोगात्मक परीक्षा दस मई को
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं की सांख्यिकी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दस मई को सुबह नौ बजे से होगी। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सांख्यिकी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दस मई को दोपहर 12 बजे से होगी।