अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेसियों ने रखा उपवास
मुजफ्फरनगर। देश-प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपवास रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक, दलितों की अनदेखी की जा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है।
जिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी पार्क में उपवास रखा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार वादा खिलाफी कर रही है। अल्पसंख्यक और दलित समाज के साथ अनदेखी की जा रही है। सत्तासीन होने पर भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष नईमुल्ला अंसारी उर्फ नानू मियां ने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश का व्यापारी हाशिये पर आ गया। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। उपवास के दौरान शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।