मोरना। मोरना के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके साथी शिक्षकों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय मोरना नंबर एक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ जीतेंद्र कुमार ने शिक्षक रामानंद चौहान व प्राथमिक विद्यालय सीकरी के शिक्षक राजकुमार शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लाक अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के महमूद अल हसल व आजादवीर आदि ने विचार रखे। मौके पर कुंती, प्रिया, शिखा, नूतन, ज्योति, साक्षी, कविता आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस संदीप कुमार शर्मिल राठी, सत्यवीर, बबीता त्यागी, कल्पना अग्रवाल, देवपाल, राजीव, प्रदीप वर्मा, संजीव गहलोत, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।