भोपा। भारत बंद के दौरान हुई हिंसा में मारे गए गादला के अमरेश के घर राजनीतिक दलों का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को रालोद का एक प्रतिनिधिमंडल गांव गादला में पहुंचा और परिजनों से पूछताछ की। प्रतिनिधिमंडल में कृष्णपाल राठी चेयरमैन, सुधीर भारतीय, ओमकार बालियान, विकास कादियान, विकास खरब आदि ने कहा कि दलित समाज कभी भी हिंसक नहीं हो सकता है। असामाजिक तत्वों ने भीड़ में घुस कर उपद्रव किया और समाज को बदनाम करने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि आठ अप्रैल को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी गादला में आएंगे।