फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में नीतू का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर में कूदी विवाहिता का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका है। पुलिस गोताखोरों से विवाहिता को गंगनहर में तलाश कराने में जुटी है। इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका है। थाना नई मंडी की भरतिया कॉलोनी निवासी नीतू रानी उर्फ पूजा गृह कलह के चलते बुधवार को गंगनहर में कूद गई थी। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से गंगनहर में नीतू के तलाश करा रही है। नीतू का गंगनहर में तीसरे दिन भी कहीं पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को भी पुलिस ने गोताखोरों से नीतू सलावा झाल तक तलाश कराया। मगर, सफलता नहीं मिली। विवाहिता के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें