फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहाल के प्रथम उर्स पर चादर पोशी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। सूफी मोहम्मद खुशहाल के प्रथम उर्स का जिक्रे इलाही व कुरान ख्वानी के साथ शुरू हुआ। चादर पोशी तथा गुलपोशी की गई। बिहारगढ़ स्थित खानकाहे खुशहाल मियां के चिल्लागाह शरीफ पर आयोजित चार दिवसीय उर्स के मौके पर चिल्लागाह को रंगीन लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया है। चिल्लागाह के खादिम ताजीम इलाही ने बताया कि सरकार के उर्स में यह पहली बार की गई है। उर्स में शिरकत करने के लिए दुबई, श्रीलंका, वियतनाम, यूरोप, आदि देशों से लोग आए हैं। कार्यक्रम के दौरान जिक्रे इलाही कुरानखानी, चादरपोशी, गुलपोशी, मिलाद शरीफ, महफिल की शमां का आयोजन हो रहा है। शनिवार को कुल रस्म की जाएगी। जिसमें साधु संत भाग लेंगे। इस मौके पर सूफी दिलनवाज खान, शुजाहज हुसैन आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें