जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण भवन पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भाजपा ने देश को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 सीटें जीतकर केंद्र में फिर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मंडल प्रवासी शिवराज त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़ होते हैं। आज सारा विपक्ष एक जगह खड़ा होकर भाजपा को चुनौती देने का काम कर रहा है। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, जिला महामंत्री हरीश अहलावत, महेश चंद शर्मा, विकास गुप्ता, मुकेश शर्मा, गौरव भटनागर, राजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।