फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आर्य समाज में तीन दिवसीय नव संवत्सर पर 106वां वार्षिक उत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व मोहल्ला जमना विहार में अनिल कुमार के आवास पर यज्ञ किया गया। परिवार के लोग यज्ञमान बने व यज्ञ आचार्य धनकुमार शास्त्री जी ने यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में भजनों उपदेशक बहन सवित्रा आर्य जी ने अपने भजनों के माध्यम से समाज का मार्ग दर्शन किया। धनकुमार शास्त्री ने चौटी, जनेऊ और तगड़ी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यही मानव के असली गहने हैं। बाबूराम आर्य ने युवाओं को चरित्रवान बनने की प्रेरणा दी। वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन कार्यक्रम में धर्मेंद्र तोमर, दयानंद आर्य, सुरेश आर्य, अनिल कुमार, अमरीश, रामकुमार राठी आदि उपस्थित रहे। ठाकुर राजपाल आर्य, मुकेश चंदेल आदि उपस्थित विद्वानों और भजनों उपदेशकों को पटका पहनाकर प्रधान धनेंद्र तोमर ने स्वागत किया। संचालन जसवीर राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें